लड़कियों ने छेड़खानी करने पर युवक को चलती गाड़ी से नीचे खींचा
लखनऊ
युवतियों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे चलती बाइक से नीचे खींच लिया ओर चप्पलों से पिटाई कर दी। लखनऊ में गोमतीनगर के विरामखंड में बाइक सवार युवक ने युवतियों से छेड़खानी की। भीड़ जुटने लगी तो युवक वहां से भाग निकला। इस बीच ही वहां पहुंची पुलिस ने भी तत्परता दिखायी और 20 मिनट में ही उसे गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक तीन-चार युवतियां विरामखंड में टहल रही थी। इसी दौरान बाइक से आये एक युवक ने उन पर छींटाकशीं की। विरोध करने पर वह भागने लगा। पर, युवतियों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। युवक की पिटाई देख वहां भीड़ लग गई।
एसीपी श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि छेड़छाड़ की सूचना पर पुलिस तुरन्त मौके पर पहुंच गई थी। बाइक नम्बर के आधार पर युवक का पता लगा लिया। युवक की पहचान बड़ी जुगौली निवासी विनय कुमार वर्मा के रूप में हुई। वह शराब के नशे में था। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इंस्पेक्टर केके तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। उसके बारे में और जानकारी जुटायी जा रही है।

पाठको की राय